फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों पर मंत्री ओपी राजभर के बयान का बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, पुतला फूंका

यूपी के बाराबंकी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की छात्रों पर की गई टिप्पणी के विरोध में रैली निकालकर पुतला दहन किया। गांधी भवन से निकली रैली पटेल तिराहे तक पहुंची। वहां कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता पटेल तिराहे से पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और वहां घेराव किया। रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में एबीवीपी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को सौंपा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें