फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने लोगों के साथ किया अभ्यास

बाराबंकी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के जीआईसी स्थित ऑडिटोरियम में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नियमित योग अपनाने से मिलता है। उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास कर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डीएम ईशान प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, पूर्व एमएलसी हरिगोबिन्द सिंह,अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों, स्कूली बच्चे सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें