बाराबंकी में हैदरगढ़ के औसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 193 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। समारोह में विधायक दिनेश रावत, एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा, सीओ समीर सिंह समेत अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहितों पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद दिया।