फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में ट्राली में फंसकर धान की बोरी फटी... दबंगों ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला

यूपी के बाराबंकी में बुधवार की रात ट्राली में फंसकर धान की बोरी फट जाने पर दबंगों ने पीट-पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के बबुरिहा गांव की है। गांव निवासी ननकू के बेटे धीरेंद्र कुमार (25) की हत्या हुई है। घरवालों ने बताया कि बुधवार की रात धीरेंद्र घर के पास चारपाई पर सोया था। गांव के ही कुछ लोग कल्टीवेटर और ट्रैक्टर लेकर वहां से गुजर रहे थे। कल्टीवेटर पर रखी धान की एक बोरी रास्ते में धीरेंद्र की ट्रॉली की रगड़ खाकर फट गई और धान बिखर गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवक ने अपने साथियों को बुलाकर धीरेंद्र पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव के माहौल देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें