फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवकों की मौत

यूपी के बाराबंकी में रविवार रात एक बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से घरवालों में चीख पुकार मच गई। हादसा फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर दादनपुर गांव के पास हुआ। बाइक सवार युवक महादेव के दर्शन को जा रहे थे। बताया गया कि फतेहपुर कस्बा के जोशी टोला मोहल्ला निवासी शैलेंद्र उर्फ हेमल जोशी (22), शक्तिमान जोशी (19) और सचिन जोशी (21) बाइक से महादेव के दर्शन को जा रहे थे। दादनपुर गांव के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने शैलेंद्र जोशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं शक्तिमान की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों और चिकित्सकों ने एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया, लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। एंबुलेंस के इंतजार में परिजनों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अपने वाहन से शक्तिमान को जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। लेकिन, रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें