फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में तेज रफ्तार वाहन ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत... एक की हालत नाजुक

यूपी के बाराबंकी में सोमवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां यहां लखनऊ की ओर से श्रावस्ती की तरफ जा रही कार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बिरौली के पास हुआ। मूल रूप से श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के सुधीखा गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा के बेटे संतोष मिश्रा, अपनी मां शांति देवी और संतोषी कुमारी व एक साथी के साथ घर जा रहे थे। हादसे में चारों गंभीरू रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने शांति देवी (70) और एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि संतोषी का इलाज जारी है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें