फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में ओटीपी या बिना किसी पूछताछ के बैंक खाता किया साफ, साइबर अपराधियों ने उड़ाए 5.30 लाख

बाराबंकी में साइबर अपराधियों ने बिना ओटीपी, बिना किसी पूछताछ के प्रमोद कुमार के बैंक खाते से 5 लाख 30 हजार 900 रुपये निकाल लिए। प्रमोद मूल रूप से अयोध्या जिले के थाना पटरंगा क्षेत्र के पूरे कामगार के निवासी हैं। उनके पिता-माता बाराबंकी के नलकूप विभाग में ऑपरेटर थे। उन्हीं के निधन के बाद विभाग से करीब 18 लाख रुपए मिले थे। इसमें बंटवारे के बाद करीब पहुंचे 5 लाख रुपए प्रमोद को मिले थे। उन्होंने यह रकम कंपनी बाग स्थित केनरा बैंक में जमा की थी। उन्होंने सोचा था कि इस पैसे से वह अपने परिवार के साथ कोई अच्छा रोजगार करेंगे। मगर, यह पूरी रकम डूब जाने से पूरा परिवार परेशान है। प्रमोद के ससुर इब्राहिमाबाद थाना रामसनेहीघाट के निवासी शिवमगन ने बताया कि सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि बिना कोई ओटीपी और पूछताछ के पूरा बैंक खाता साफ हो गया। वह सोमवार को एसपी अर्पित विजयवर्गीय से भी मिले। पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने भी इस बारे में पुलिस से बात कर पैसा वापस दिलाने की मांग की। कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो वित्र मंत्री से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें