फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में नुक्कड़ नाटक के जरिए सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश

बाराबंकी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन एवं यातायात विभाग की ओर से शहर के पटेल तिराहे पर सोमवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और शराब पीकर वाहन न चलाने का संदेश दिया। नाटक के जरिए यह बताया गया कि छोटी सी लापरवाही किस तरह बड़े हादसों का कारण बन सकती है। एआर टीओ अंकिता शुक्ला ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों ने भी जागरूकता संदेश को ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर टीई रामायतन यादव, पीटीओ रवि चंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें