बाराबंकी में मुख्य चौराहों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी जारी है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग बेखौफ होकर नियम तोड़ते नजर आ रहे हैं। बाइक सवार बिना हेलमेट और कार चालक बिना सीट बेल्ट सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। लखनऊ-अयोध्या हाईवे के चौपुला क्षेत्र में हालात और भी चिंताजनक हैं। यहां डग्गामार वाहन धड़ल्ले से सवारियां भर रहे हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए न सिर्फ निजी बसें, बल्कि टैंकर चालक भी यात्रियों को बैठाकर चलते दिखाई दे रहे हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। शहर के नाका चौराहा और पटेल तिराहा पर भी स्थिति अलग नहीं है। यहां बड़ी संख्या में बाइक सवार बिना हेलमेट गुजर रहे हैं। यातायात नियम सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।