बाराबंकी में बदोसराय थाना क्षेत्र के सतनामपुरवा में रविवार की आधी रात घर के बाहर खड़ी नागेंद्र सिंह की कार में एक अजगर घुस आया। इसे लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी पहुंच गई। जानकारी लेने के बाद पुलिस लौट गई। इसके बाद सुबह इसकी सूचना दरियाबाद वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन दरोगा श्यामलाल और सिरौलीगौसपुर की वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके कार के बोनट में फंसे अजगर को बाहर निकाला। तब जाकर कार मालिक और लोगों ने राहत की सांस ली है।