फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में गैस सिलिंडर का संकट जारी, धूप में तपते लोग, घंटों लाइन में इंतजार

बाराबंकी में रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमत और आपूर्ति की अव्यवस्था ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि लोगों को गैस सिलिंडर लेने के लिए कई-कई किलोमीटर दूर से आना पड़ रहा है और फिर भी घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद ही नंबर आ पा रहा है। मंगलवार को शहर के पोस्ट ऑफिस के पास स्थित गैस एजेंसी पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। सुबह 6 बजे से ही लोग लाइन में लगना शुरू हो गए थे, लेकिन दोपहर तक भी कई लोगों का नंबर नहीं आया। तेज धूप में खड़े रहना लोगों के लिए बेहद मुश्किल साबित हो रहा है, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए। लाइन में लगे लोगों ने बताया कि वे 7 से 8 किलोमीटर दूर गांवों से आए हैं। कई लोग सुबह बिना खाना खाए ही घर से निकल पड़े थे, इस उम्मीद में कि जल्दी सिलिंडर मिल जाएगा, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी राहत नहीं मिली। जिला मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर दूर हरख कस्बे में स्थित मोहनी गैस सर्विस पर भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां पिछले पांच दिनों से लगातार भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग सुबह 5 बजे ही एजेंसी के बाहर पहुंच जाते हैं, ताकि लाइन में आगे जगह मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलिंडर की कीमत पहले ही आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है, ऊपर से इस तरह की अव्यवस्था ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। कई परिवारों को मजबूरन लकड़ी या चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें