यूपी के बाराबंकी में जिले के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को सुबह से ही मौसम में अचानक बदलाव दिखा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन तो पोल गिरने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। करीब दो घंटे बाद ही मौसम ने फिर पलटी मारी। 9 बजे फिर से धूप निकल आई। सिरौली गौसपुर क्षेत्र में भवानीपुर गांव के पास आंधी से बिजली के खंभे टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सफदरगंज-बदोसराय मार्ग पर खजुरिहा गांव के निकट पेड़ गिरने से आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। मसौली व दरियाबाद क्षेत्र में भी बारिश हुई। पहले बारिश फिर तेज धूप और गर्मी से संक्रमण का खतरा फैल गया है।