फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में फंदे से लटके मिले दंपती, पुलिस कर रही जांच

यूपी के बाराबंकी में रविवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दंपती के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। शनिवार को सास-बहू और बेटे में कहासुनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग में बेटे का चालान भी किया था। इसके कुछ घंटों बाद बेटा-बहू फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव की है। गांव निवासी रोहित सोनी (28) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (27) के शव फंदे से लटके मिले। बताया गया कि मृतका गर्भवती थी। दंपती का एक चार साल का बेटा भी है। बताया गया कि शनिवार को रोहित, उसकी पत्नी और मां के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। इस दौरान रोहित ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित को समझाकर बाहर निकाला। इसके बाद शांति भंग की धारा में चालान कर दिया था। मुचलका भरकर रिहा होने के बाद रोहित घर आ गया था। रविवार सुबह जब काफी देर तक रोहित के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। रोहित और मुन्नी फंदे से लटके थे। घटना के बाद घरवाले रोने-बिलखने लगे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें