फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हाईवे के फुटपाथ कराया गया खाली

बाराबंकी में हैदरगढ़ कस्बा में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के फुटपाथ पर दोबारा हुए अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला में “हैदरगढ़ में फिर हो गया फुटपाथ पर कब्जा” शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत हैदरगढ़ के अधिशासी अधिकारी जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ सड़क पर उतरे। अभियान के दौरान हाईवे किनारे नाले तक लगाए गए टिन शेड, गुमटी और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए। कार्रवाई से कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं फुटपाथ खाली होने से राहगीरों ने राहत की सांस ली। एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें