फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में आरओ-एआरओ परीक्षा सम्पन्न, 5226 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

बाराबंकी में रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा में कुल 9664 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से केवल 4438 ने परीक्षा दी, जिनकी उपस्थिति दर 45.91% रही। वहीं 5226 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान नकल रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी, वहीं पुलिस बल भी पूरे समय मुस्तैद रहा। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराई गई। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। बहराइच निवासी अभय तिवारी ने बताया कि पिछली बार की तुलना में इस बार का पेपर आसान था, हालांकि हिंदी विषय में थोड़ी कठिनाई हुई। मनीष कुमार शुक्ला ने भी परीक्षा को अपेक्षाकृत सरल बताया और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई। प्रतिमा शुक्ला ने कहा कि प्रश्नपत्र इतना आसान था कि उन्होंने डेढ़ घंटे में ही पूरा हल कर लिया। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि इस बार उनका चयन संभव है। मनीष शुक्ला ने बताया कि जीजीआईसी केंद्र पर बैठने की व्यवस्था थोड़ी अव्यवस्थित रही और सीटिंग प्लान में गड़बड़ी थी। इसके बावजूद पेपर आसान रहा। सभी विषय से प्रश्न पूछे गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें