फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में आईएससी में 99.97 प्रतिशत तक अंक लाने वाले टॉपर बोले... सेल्फ स्टडी अहम

बाराबंकी में आईएससी 12वीं की परीक्षा में आनंद भवन स्कूल के छात्र आयुष यादव ने 99.97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कामरान ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान पाया। अमर उजाला से बातचीत में दोनों मेधावियों ने अपनी सफलता के पीछे का मंत्र साझा किया। आयुष यादव बताते हैं कि उनकी सफलता का सबसे बड़ा आधार सेल्फ स्टडी रही। उनका कहना है कि अगर छात्र खुद पढ़ने की आदत डाल लें तो किसी भी लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल नहीं होता। नियमित पढ़ाई और अनुशासन को उन्होंने अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। कामरान भी अपनी सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी और तय समय पर पढ़ाई को देते हैं। उनके अनुसार बिना टाइम टेबल के पढ़ाई करना कठिन हो जाता है, इसलिए उन्होंने हर विषय के लिए समय निर्धारित किया और उसी के अनुसार तैयारी की। दोनों टॉपर्स सोशल मीडिया को लेकर संतुलित सोच रखते हैं। आयुष का कहना है कि सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल किया जाए तो यह पढ़ाई में मददगार साबित हो सकता है, लेकिन इसका उपयोग सीमित समय तक ही होना चाहिए। कामरान भी मानते हैं कि सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाना जरूरी नहीं है, लेकिन उसका समय तय होना चाहिए ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। दोनों छात्रों का मानना है कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार की जाए तो सफलता जरूर मिलती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें