रेवतीपुरवा गांव में मंगलवार शाम जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। नांद रखने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट और गोली चलने तक पहुंच गया। गोली लगने से 45 वर्षीय हंसराज वर्मा गंभीर घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार, हंसराज का दूसरे पक्ष से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद था। इस मामले में न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। पुलिस मंगलवार को दिनभर तीन-चार बार गांव पहुंची, पर विवाद शांत नहीं हुआ। शाम करीब 5:30 बजे फिर विवाद बढ़ा और मारपीट के बाद गोली चली। हंसराज को सीएचसी सिद्धौर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।