मसौली थाना क्षेत्र में बाराबंकी बहराइच हाईवे पर दहेजिया मोड़ के पास अचानक एक कार में आग लग गई। कार में सवार कृषि वैज्ञानिक व उसका साथी कूद कर भागे। इसे लेकर कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब 7:15 बजे श्रावस्ती में तैनात कृषि वैज्ञानिक डॉ. विपिन कुमार अपने साथी के साथ जा रहे थे। इस दौरान अचानक कार में धुआं उठने लगा। वह लोग बाहर निकले तब तक कार में लपटें उठने लगी और आज का गोला बन गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस आग बुझाने के प्रयास में जुटी रही।