फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: टमाटर इतना सस्ता कि किसानों की मजदूरी भी नहीं निकल पा रही

बाराबंकी जिले में टमाटर की फसल खेत में जोतने को किसान विवश हैं। बाजार में टमाटर इतना सस्ता है कि किसानों को तोड़वाने की मजदूरी भी नहीं निकल पा रही। हरख ब्लाक के दौलतपुर, टेसुवा, सतावां, खुशहाल पुर, बबुरिहा, मिर्जापुर, दादरा आदि गांवों में टमाटर की खेती किसान करते हैं। रबी सीजन यानि जाड़े की फसल पहले तो ठीक-ठाक दाम में बिकी। मार्च माह में गर्मी ज्यादा पड़ने से खेतों में फसल जल्दी पक गई। इससे बाजार में मांग के सापेक्ष टमाटर ज्यादा पहुंचने लगा। जिले के किसान जायद में भी टमाटर की खेती करते हैं जिसमें फसल अप्रैल से मई-जून तक रहती है। जायद की अगेती फसल उगाने वाले किसानों को भी काफी नुकसान हो रहा है। जिस एक बीघा खेत में किसान को पिछले साल 60 हजार रूपये की आमदनी की थी उस खेत में छह हजार का भी मुनाफा नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें