लखनऊ-अयोध्या हाईवे के पास समृद्धि प्लॉटिंग में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। बिना नक्शा पास कर कराई जा रही अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया। तहसील नवाबगंज प्रशासन और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त किया। एसडीएम आनंद तिवारी और कोतवाली प्रभारी राम किशन की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। एडीएम ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए निजी भूमि पर प्लॉटिंग करना पूरी तरह अवैध है। प्रशासन ने कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब निर्माण नहीं रुका, तो मजबूरी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करनी पड़ी। नागरिकों से अपील: प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि प्लॉट या संपत्ति खरीदने से पहले उसकी वैधता जरूर जांच लें, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।