लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर होने वाली अवैध पार्किंग से जानें जा रही हैं। अनियमित रूप से खड़े हो रहे ट्रकों में वाहन टकरा रहे हैं। देर शाम लखनऊ में नो एंट्री समाप्त होने के इंतजार में ट्रकों का जमावड़ा हाईवे पर हो जाता है। इससे हाईवे पर सफर काफी जोखिमपूर्ण हो गया है। बृहस्पतिवार रात हाईवे की पड़ताल की गई तो कुछ ऐसा ही सामने आया। रात करीब नौ से 10:00 बजे के बीच में सफेदाबाद से बाराबंकी शहर तक तेज यातायात के बीच हाईवे किनारे खड़े ट्रक काल बने नजर आएं। ट्रक खड़े करके चालक ढाबों अपने अन्य कामों में बिजी थे। हाईवे पेट्रोलिंग एआरटीओ व पुलिस किसी की भी गतिविधि हाईवे पर नहीं दिखी जबकि सड़क किनारे खड़े इन्हीं ट्रकों की चपेट में जाकर कई जानें जा चुकी हैं। बृहस्पतिवार को एक रामसनेहीहीघाट इलाके में ट्रक में बाइक टकराने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। ऐसी घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं फिर भी जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं। रामसनेहीघाट में 2 साल पहले हुई उस घटना से भी सबक नहीं लिया गया जिसमें पहले से खड़ी बस में ट्रक में टक्कर मारी और 18 यात्रियों की मौत हो गई थी।