बाराबंकी के थाना लोनीकटरा क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में एक बाइक सवार लखनऊ के दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीसरा मृतक दंपति का रिश्तेदार बताया जा रहा है। राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।