बाराबंकी पहुंचे समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने सेना को जाति में बांटने और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के प्रति अभद्र भाषा में की गई टिप्पणी को शर्मनाक घटना बताया। उन्होंने कहा कि सपा यही करती आ रही है। यही कारण है कि वह सत्ता से बाहर है। भाजपा शिष्टाचार के तरीके से विरोध कर रही है, पर उनके कार्यकर्ता और नेता अपनी आदत से मजबूर होकर बयान देते जा रहे हैं।