बाइक से अपने गांव जा रहे युवक को घेरकर तीन लोगों ने लोहे की रॉड और हाकी से हमला कर मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। आरोप है कि उसके 15 हजार रुपये, सोने की चेन व मोबाइल भी छीन लिया। घायल को उसके ससुर ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी मोहनलाल (35) बुधवार की देर शाम बांदा से अपने गांव जा रहा था। तभी त्रिवेणी गांव के पास तीन युवकों ने लोहे की रॉड व हाकी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि युवक के पास से 15 हजार रुपये, सोने की चेन व मोबाइल छीन लिया। घायल के ससुर तेरहीमाफी गांव निवासी सुरेश ने मोहनलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ससुर का कहना है कि दो बार पहले भी उसके दामाद के ऊपर जान लेवा हमला कर चुके हैं। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।