शिवपुरी भेजने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व में मौजूद 25 माह की बाघिन पी-234 को रेस्क्यू कर अचेत किया गया। इसके बाद उसे टीम के माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी रवाना किया गया। मध्य प्रदेश के भोपाल वन्य जीव प्रधान मुख्य संरक्षक के आदेश पर पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन को प्राप्त करने के लिए माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी से डॉ. जितेंद्र जाटव, वन्य प्राणी चिकित्सक व वन्य परिक्षेत्र अधिकारी रूप कुमार दीक्षित मौजूद रहे। टीआर क्षेत्र संचालक सुचिता तिर्की टाइगर रिजर्व की मौजूदगी में डॉ. नितिन गुप्ता ने बाघिन को बेहोश किया। सोमवार को सुबह आठ बजे रेस्क्यू वाहन से बाघिन को शिवपुरी के लिए रवाना किया। टाइगर रिजर्वेशन पन्ना क्षेत्र के संचालक सुचिता तिर्की ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के राजवेंद्र मिश्र, परिक्षेत्र अधिकारी पन्ना बफर, वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के डॉक्टर प्रशांत देशमुख शामिल रहे।