फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नौकरी की चाह में रईसजादों के चंगुल में फंसी तीनों सहेलियों ने पुलिस को सौंपी सबूतों की पेन ड्राइव

शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Mar 2025 11:44 PM IST

नौकरी करके कुछ बनने की चाह में रईसजादों के चंगुल में फंसी तीनों सहेलियों ने मंगलवार को पुलिस को एक पेन ड्राइव सौंपी है, जिसमें उनके यौन शोषण के सुबूत हैं। तीनों का आरोप है कि आरोपी उन्हें जबरन बीयर, सिगरेट पीने के लिए मजबूर करते थे। निर्वस्त्र करके डांस कराते थे। नशे में होने पर दुष्कर्म करते थे। वीडियो वायरल करने, जान से मारने की धमकी और गालियां देते थे। इनका शिकार और भी लड़कियां हो चुकी हैं, लेकिन वह बदनामी के डर से सामने नहीं आ रही हैं। उधर, मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगा है। आरोप है कि पुलिस दो दिन से घटना पर पर्दा डाल रही है। अब तक तीनों युवतियों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराने से भी सवाल उठ रहे हैं। मेडिकल नहीं होने से अदालत में युवतियों के बयान भी दर्ज नहीं हो सके हैं। मामले की विवेचना सीओ सिटी कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें