फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उजड़ी फसल को देख किसान ने सदमें में फंदा लगाकर दी जान

जंगली सुअरों के झुंड से उजड़ी फसल देख किसान ने खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। पैलानी थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी सुल्तान सिंह (48) ने शनिवार की देर शाम अपने खेत में लगे नीम के पेड़ से रस्सी से फंदा लगा लिया। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो उनके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों और पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पोस्टमार्टम हाउस में बड़े भाई कप्तान सिंह ने बताया कि सुल्तान के पास पांच बीघा जमीन है। इस बार उसने खेत में गेहूं व चना की फसल बोई थी। फसल को जंगली सुअरों के झुंड ने खराब कर दिया था। इससे वह तीन दिन से गुमशुम था। शाम को उसने फसल की बर्बादी देख यह आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें