फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में जेवर मांगने पर विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा, पांच पर रिपोर्ट

जेवर मांगने पर विवाहिता को बंधक बनाकर उसके पति और ससुरालियों ने बेरहमी से पिटाई की। विवाहिता ने कोतवाली में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल का मंगलवार को मेडिकल कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुरवा मोहल्ला निवासी नीतू गोस्वामी (35) ने बताया कि दो मार्च को वह अपने घर में थी। तभी रात के समय उसे पति राजेंद्र गोस्वामी, जेठ ननकीन उर्फ राकेश गिरी, जेठानी प्यारी, देवर दिनेश और देवरानी नेता ने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से मारा पीटा। नीतू का कहना है कि उसने अपने जेवर जेठानी से मांगे थे। इस पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उसने अपने पिता अतर्रा निवासी रामगोपाल को वीडियो काॅल करके पूरी घटना बताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें