फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में किसान ने जहर खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

गेहूं की उपज कम होने से परेशान किसान ने सोमवार की देर शाम खेत में जहर खा लिया। देर रात अस्पताल में उनकी मौत हो गई। खप्टिहा कलां गांव के नया डेरा निवासी किसान शिवबरन उर्फ पुजारी यादव (55) ने बलकट पर एक साल के लिए छह हजार रुपये बीघा के हिसाब से 30 बीघा में फसल उगाई थी। सिर्फ 30-35 क्विंटल उत्पादन होने से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिवबरन के बड़े भाई रामनारायण ने बताया कि शिवबरन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। सोमवार की देर शाम वह खेत में था। पिता भोला यादव खेत में लगे ट्यूबवेल में रहते हैं। पिता के पास भाई चुन्नू खीर बना रहा था। उसने शिवबरन से कहा कि भइया खीर खा लेना। इसी बीच शिवबरन खेत में टहलने निकल गया। कुछ दूर जाकर उसने लोटा में जहर घोलकर पी लिया। भाई चुन्नू जब उसे बुलाने गया तो उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। उसने चुन्नू से कहा कि उससे बहुत बड़ी भूल हुई है, जो उसने जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। देर रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें