फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में प्रदर्शनी में बिजली चालित झूले में उतरा करंट, ऑपरेटर भर्ती

बांदा के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चल रही प्रदर्शनी में बिजली से चालित झूले में उतरे करंट से ऑपरेटर समेत दो लोगों को करंट लग गया। ऑपरेटर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शनी कर्मी ज्ञानू ने बताया कि बुधवार की देर शाम प्रदर्शनी में चल रहे बिजली चालित झूले में अचानक तेज हवा से बिजली का तार झूले से छू गया। इसमें झूल रहे लोगों को बचाने में मुरादाबाद निवासी ऑपरेटर स्वतंत्र (17) को करंट लग गया। करंट से एक किशोरी को भी झटका लगा था। प्रदर्शनी संचालकों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां ऑपरेटर को भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें