फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में निजीकरण व छटनी के विरोध में संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

निजीकरण का विरोध व अन्य समस्याओं को लेकर विद्युत संविदा कर्मियों का लगातार दूसरे दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। मुख्य अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान सभा में संघ के प्रदेश संगठन मंत्री रंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार संविदा कर्मियों का भविष्य अंधकार की ओर ले जा रही है, जिसका विरोध किया जाएगा। बताया कि प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश स्तर पर हो रही छंटनी, समान कार्य समान वेतन, कैशलेस उपचार सहित अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। मांगे पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें