शहर की पीलीकोठी कॉलोनी स्थित देसी शराब के ठेका नंबर दो के अंदर रविवार की दोपहर बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। इसके अलावा ठेका नंबर एक से कुछ दूरी पर एक और बुजुर्ग का शव पुलिस ने बरामद किया। चर्चा है कि शराब पीने से दोनों की मौत हुई है। दोनों भीख मांगकर खाने वाले बताए गए हैं। रविवार की दोपहर 12 बजे पहुंचे बलखंडी नाका चौकी पुलिस के अरविंद कुमार ने बताया देसी शराब ठेका नंबर एक के अंदर और ठेका नंबर दो से कुछ दूरी पर दो बुजुर्गों के शव बरामद हुए। इनमें से एक की उम्र 65 और दूसरे की 70 साल है। बताया कि दोनों शराब नहीं पीये थे। उन्होंने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई उन्हें पहचान नहीं सका। शराब पीने से दो बुजुर्गों की मौत की खबर पाकर आबकारी निरीक्षक अपर्णा द्विवेदी देसी शराब ठेका नंबर दो पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की मौत शराब पीने से नहीं हुई है। लू और गर्मी भी मौत की वजह हो सकती है।