मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट में सत्याग्रह किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवलाल ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर महात्मा गांधी का नाम देश से मिटाने का प्रयास कर रही है। भाजपा के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध जताया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मारकंडेय मिश्र, जिला महासचिव विनय कुमार मिश्र, उमाशंकर तिवारी व राज बहादुर यादव सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।