फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मोहल्ला निम्कोनी में मीट की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग टीम का छापा

बलरामपुर। नगर के मोहल्ला निम्कोनी में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मीट कारोबारी की दुकान पर अचानक पहुंचकर जांच की। मौके पर दुकान बंद मिली, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने फोन पर दुकानदार से वार्ता की। फोन वार्ता के बाद टीम ने मौके पर ही नोटिस चस्पा किया और दुकानदार को कड़े निर्देश दिए। दुकान खोलने से पहले विभाग में उपस्थित होकर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पूरा करना होगा। बिना एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) के मीट बिक्री पर रोक लगाई है। विभाग ने इस पर कड़ी नाराज़गी जताई और आगाह किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सुरक्षा गिरजेश दुबे ने कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें