फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में विभाजन की त्रासदी को याद कर लिया गया एकता का संकल्प, संगोष्ठी और प्रदर्शनी आयोजित

बलरामपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी लगाकर देश विभाजन के समय हुई पीड़ा, विस्थापन और जनहानि को याद करते हुए लोगों को इतिहास के उस दौर से परिचित कराया गया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से नगर के वीर विनय चौराहा तक मौन जुलूस भी निकाला। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि यह दिवस लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। इतिहास की इन घटनाओं को याद रखना जरूरी है, ताकि नई पीढ़ी विभाजन की त्रासदी को समझकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के प्रति सजग रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विभाजन की विभीषिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा आदि ने देश के बंटवारे से जुड़ी त्रासदी पर प्रकाश डालते हुए लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता मजबूत करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में विभाजन के समय की घटनाओं, विस्थापन और पीड़ित परिवारों से संबंधित चित्र व सामग्री का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू, चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, राकेश तिवारी, महिपाल चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महामंत्री महेंद्र पांडेय, अजय सिंह पिंकू व डीपी सिंह बैस सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें