बलरामपुर में थाना समाधान दिवस में शनिवार को फरियादियों के शिकायतों की सुनवाई की गई। जिले के 15 थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन करके पीड़ितों की शिकायतें सुनी गई। देहात कोतवाली में तहसीलदार व इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने थाना समाधान दिवस में पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई की और उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसी तरह से जिले के अन्य थानों में भी अधिकारियों ने पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई की।