बलरामपुर में एमएलके पीजी कॉलेज में रविवार को नीट परीक्षा का केंद्र बनाया गया। परीक्षा में 1505 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। परीक्षा शुरू होने के समय नगर के प्रमुख मार्गों पर रूट डायर्वजन किया गया। इससे अभ्यर्थियों को किसी तरह कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। कड़ी धूप के बीच परिजनों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने आए हैं। केंद्र के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई। तीनों केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। सीओ ज्योतिश्री केंद्र पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेती रहीं। साथ अभ्यर्थियों से उनकी परेशानी पूछकर उन्हें दूर किया।