फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में एक दिवसीय धरने में शिक्षकों ने उठाईं लंबित मांगें

बलरामपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लेकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े कई प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं, जिनका समयबद्ध निस्तारण किया जाना चाहिए। मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कुमार, जिला मंत्री सुरेश कुमार तथा प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष नवीन पाल, संरक्षक रविंद्र बहादुर सिंह, संरक्षक अब्बास अली, उपाध्यक्ष विवेक वर्मा, उपाध्यक्ष लल्लू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें