फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में चार मौतों से गांव में पसरा मातम, एफआईआर की जांच पर टिकी सबकी नजर

बलरामपुर में झौंहना पूरे गोसाईं गांव में शनिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से ग्रामीण अब भी सदमे में हैं। गांव की गलियों में घटना की ही चर्चा होती रही और मृतक बजरंगी गिरी के घर पर सुबह से लोगों का आना-जाना लगा रहा। परिजनों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं, वहीं महिलाएं कोमल और दोनों मासूम बच्चों को याद कर बिलखती रहीं। घटना के दूसरे दिन मृतक के बड़े भाई राजेश गिरी ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर 29 लाख रुपये के लेनदेन को घटना की वजह बताया और एक व्यक्ति को परिवार की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि बजरंगी गिरी मिलनसार और लोगों की मदद करने वाले व्यक्ति थे। किसी ने नहीं सोचा था कि वह इस तरह पूरे परिवार को खत्म हो कर देंगे। पूरे गांव में मातम का माहौल है। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनके कारण पूरा परिवार उजड़ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें