फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में भूमि पूजन के साथ झारखंडी ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी राहत

बलरामपुर में झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर लंबे समय से प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। सदर विधायक पल्टूराम और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण की शुरुआत कराई। नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि ओवरब्रिज क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी। इसके निर्माण से लोगों को सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रही है। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, पंडित अटल बिहारी वाजपेई स्वशासी मेडिकल कॉलेज, रिंगरोड, बाईपास एवं ओवरब्रिज निर्माण से जिले का तेजी से विकास होगा। नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि यह परियोजना नगर क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रतिदिन हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और यातायात व्यवस्था मजबूत होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि सड़क, पुल और ओवरब्रिज जैसी परियोजनाएं विकास को नई गति देती हैं और आमजन का जीवन आसान बनाती हैं। कार्यक्रम में उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महाराज, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, पंकज सिंह, मनोज तिवारी, हेमंत जायसवाल, शक्ति सिंह, महिपाल चौधरी, गोविंद सोनकर, राधेश्याम वर्मा, बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, डॉ. अजय सिंह पिंकू, डीपी सिंह बैस उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल, सहायक अभियंता चंद्र प्रकाश वर्मा, इंजीनियर आलोक शुक्ला एवं तेज यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें