फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: किसान दिवस में छाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा, बोले- 29 करोड़ 15 लाख रुपये अभी भी बकाया

बलरामपुर के विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बजाज चीनी मिल की तरफ से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा छाया रहा। किसान सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि चीनी मिल अभी भी किसानों का 29 करोड़ 15 लाख रुपये पिछले पेराई सत्र का बकाया है। इस सत्र में खरीदे जाने वाले गन्ने का भुगतान भी अभी शुरू नहीं किया गया है। किसान बृजेश विश्वकर्मा ने कहा कि धर्मकांटे पर कराई गई तौल को चीनी मिल क्रय केंद्र पर मान्य नहीं किया जाता है। इस घटतौली की आशंका बनी रहती है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के अंदर सभी गन्ना किसानों का बकाया रुपयों का भुगतान नहीं हो जाएगा तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। किसान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का निराकरण हर हाल में कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पीडी राघवेंद्र तिवारी, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे व सहायक प्रबंधक अमरेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें