फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्रों का याद किया गया बलिदान, भाजपा कार्यालय में मना वीर बाल दिवस

बलरामपुर के तुलसीपुर नगर स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रभात फेरी निकालकर तथा कार्यालय में गोष्ठी आयोजित कर गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्रों के त्याग व बलिदान को याद किया। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल व भाजपा जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्त के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई हनुमान गढ़ी चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यालय में गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्र बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह बाल्यावस्था में ही धर्म की रक्षा में प्राणों की आहुति दे दी थी। तमाम यातनाएं सहने के बाद भी इन्होंने मुगल सेना के सामने सिर नहीं झुकाया। उन्हीं की याद में आज वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। गोष्ठी को मंडल अध्यक्ष बृजगोपाल पांडेय व विश्राम सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रेम कुमार मित्तल, अशोक यादव, शिव दयाल कौशल, आनंद तिवारी, विजय सोनी व शिवकुमार वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें