बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव के समीप सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। महरो गांव निवासी पूजा सिंह (24) पुत्री शिवजी सिंह गोरखपुर में पढ़ाई करती थीं। वह घर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए कृषक एक्सप्रेस से बेल्थरा रोड पहुंची थीं। वहां से टेंपो के जरिए नवानगर आईं, जहां उन्हें लेने के लिए उनका चचेरा भाई दीपक सिंह अपनी 5 वर्षीय भतीजी आराध्या (पुत्री अभिषेक सिंह) के साथ पहले से मौजूद था।