बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में चोरों ने बंद मकान में मुख्य गेट का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के कीमती आभूषण के साथ अन्य सामान चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर प्राथमिक दर्ज की है। गृहस्वामी अशोक कुमार पांडेय के दिल्ली से आने के बाद चोरी गए सामानों का पूर्ण रूप से जानकारी हो सकेगी।