फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत में चयन, लोकार्पण की तैयारियां जोरों पर, चल रहा रंग रोगन

अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के तहत चयनित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर हुए विकास कार्यों का प्रस्तावित लोकार्पण की तैयारियां होने लगी हैं। वर्चुअल लोकार्पण के मुख्यातिथि कौन होंगे इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। रेल जनसंपर्क विभाग का कहना है कि पीएमओ कार्यालय से निर्धारित करेगा कि कौन मुख्यातिथि होंगे। मंगलवार तक स्पष्ट हो जाएगा। रेल प्रशासन कीरोर से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन काली मां की मंदिर के सामने तहबाजारी के लिए दुकान लगवाई गई है। उक्त दुकानों को रविवार को आरपीएफ के उपनिरीक्षक ने जीआरपी के पुलिस कर्मियों के साथ दुकानदारों से 22 मई तक के लिए खाली करने को कहा है। इससे दुकानदार तिलमिलाए हुए थे कि तहबाजारी का पैसा देते हैं। फिर दुकान उजाड़ने और फिर बनाने में नुकसान हो रहा है। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट खिड़की हाल में महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों का चित्र बनाया जा रहा है। 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम के लिए तैयारियां की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें