फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में विधायक संग्राम सिंह का बयान, बोले उपचुनाव में सपा देगी अंसारी परिवार को टिकट

फेफना से सपा के विधायक और जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि मऊ में उपचुनाव हुआ तो फिर सपा के टिकट पर अंसारी परिवार का सदस्य ही विधायक बनेगा और सीट सपा की झोली में जाएगी। सपा विधायक ने कहा कि भाजपा की चले तो विपक्ष के सारे विधायकों की सदस्यता रद्द करा दें। कहा कि सरकार ने दुर्भावना से ग्रस्त होकर अनन-फानन में रविवार रात में दफ्तर खोलकर अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द करने का आदेश जारी कराया है। सपा विधायक यहीं नहीं रुकें और कहा कि भले अब्बास की विधायकी चली गई है, लेकिन फिर उसी परिवार से विधायक बनेगा। कहा कि अब्बास के परिवार का देशभक्ति का पुराना इतिहास है, आजादी की लड़ाई से लगायत वर्तमान हालत तक परिवार के लोगों ने समाज हित में बढ़ चकर भाग लिया है। भाजपा चाहकर भी अंसारी परिवार का कुछ नहीं कर सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें