फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सलेमपुर के सांसद ने सदन में बोले, उठाया रेवती रेलवे स्टेशन का मुद्दा, ट्रेनों के ठहराव पर बोले

सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने लोकसभा में चर्चा के दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग प्रमुखता से रखी। सांसद ने रेवती व बनकटा को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने, बनकटा में मौर्या एक्सप्रेस, सलेमपुर में अहमदाबाद, लोकमान्य टर्मिनल, बेल्थरारोड में गोरखपुर-अहमदाबाद, लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट, गोरखपुर-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। उन्होंने नई दिल्ली से गोरखपुर-छपरा-बरौनी- गुवाहाटी तक राजधानी एक्सप्रेस चलाने की मांग की। उन्होंने लार रोड स्टेशन का नाम विश्व विख्यात संत देवरहा बाबा के नाम पर रखने की मांग की। सांसद ने कहा कि वर्ष 2011 में बकुलहा से बेल्थरारोड तक 100 किलोमीटर की नई रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए 47.35 लाख टोकन मनी दिया गया, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ, उन्होंने सहजनवा-बड़हलगंज नई रेल लाइन बिछाने के साथ ही कोरोना काल के पूर्व चल रही सभी ट्रेनों को नियमित रूप से चलाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें