फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़क मार्ग से बलिया जाने वाले हो जाएं सावधान, बलिया बक्सर बार्डर पर ट्रकों की लंबी कतार

अगर आप बलिया के भरौली गोलम्बर पर सड़क मार्ग से जाना चाह रहे हैं तो थोड़ा रूकिए हो सकता है आपका समय ज्यादा लग जाए। नरहीं क्षेत्र में ट्रकों का भीषण जाम लग रहा है आलम ये है कि ट्रेन यात्रियों को देर हो जा रही है और एंबुलेस भी परेशानहाल है । गौरतलब है कि बीती 24 जुलाई की रात में पुलिस के आलाधिकारियों ने छापा मारकर अवैध वसुली का भंडाफोड़ किया था और उसके बाद से जाम की समस्या लगभग खत्म हो गयी थी लेकिन फिर वाहनों की लंबी कतार लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। सूचनाओं पर गौर करें तो इसके डीटीओ की ओर से चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। भारी जुर्माने के डर से अनाज लदी गाड़ियां ट्रक, डीसीएम, पिकअप, भरौली में तब तक खड़ी रहती हैं जबतक बक्सर में चेकिंग बंद नहीं हो जाती। इसके चलते भरौली गोलम्बर से सोहाव तथा कोटवा नारायणपुर तक भीषण जाम लग जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें