बलिया में जिला कांग्रेस के कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में मंगलवार को टुटवरी हत्याकांड के विरोध में जिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि जिले के टुटुवारी में नाबालिग दलित बालिका का बलात्कार के बाद हत्या कर दिया जाता है, लेकिन अभी तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही पीड़ित परिवार को किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार को ही किसी प्रकार की सुरक्षा प्रदान नहीं की है।