फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी, देखें VIDEO

विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी बांसडीह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य व सिंचाई संबंधी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बिजली बिल, अघोषित विद्युत कटौती, शिकारी रोड-कथौली की जर्जर सड़कें, सरकारी अस्पतालों में बाहरी दवाओं का प्रचलन, बंद पड़े सरकारी ट्यूबवेल और नहरों की सफाई जैसी समस्याओं का शीघ्र समाधान जरूरी है। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है, तो कांग्रेसजन आंदोलन करेगे। प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं को लेकर संवेदनहीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रही है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम, विजेंद्र पांडेय, जनार्दन उपाध्याय, प्रेमचंद मौर्या, वीर बहादुर सिंह, वीरेश तिवारी, गुड्डू भारती, मदन यादव, सतेंद्र यादव, सुधीर पांडेय, मुख्तार अंसारी, अमित उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें